सीवान के कोरोना मरीज के साथ दो वीमानों में सफर करने वाले 600 यात्री होंगे क्वरैंटाइन

एयर इंडिया ने दो फ्लाइटों में काेरोना पॉजिटिव के साथ मुंबई से दिल्ली और फिर दिल्ली से पटना आने वाले करीब 600 यात्रियों को क्वारेंटाइन व आइसोलेशन में जाने के लिए कहा है। कोराेना मरीज सीवान का है। फिलहाल एनएमसीएच में इसका इलाज चल रहा है। जब इस युवक की ट्रेवल हिस्ट्री देखी गयी तो पता चला कि वह मस्कट से मुंबई आया, फिर मुंबई से दिल्ली होते हुए पटना पहुंचा और गांव चला गया। इसके पॉजिटिव होने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने एयर इंडिया को कहा कि इन दोनों विमानों के सभी यात्रियों को क्वारेंटाइन व आइसोलेशन में जाने के लिए कह दे। जिस फ्लाइट से वह मुंबई से दिल्ली आया, वह न्यूयाॅर्क जाती है।



22 को मस्कट से मुंबई पहुंचा व 23 को एयर इंडिया से पटना
वह मस्कट से ओमान एयरवेज की फ्लाइट डब्ल्यूवाई 201 से 22 मार्च को मुंबई पहुंचा था। 22 को ही वह एयर इंडिया की उड़ान सं. एआई 101 मुंबई- दिल्ली-न्यूयाॅर्क की फ्लाइट पर सवार हुआ और दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली में सीवान के 35 साल के युवक समेत अन्य यात्री उतर गए, फिर यह फ्लाइट न्यूयाॅर्क चली गई। मुंबई से दिल्ली तक इस फ्लाइट में करीब 400 यात्री सवार थे। सीवान का युवक 23 मार्च को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 415 दिल्ली-पटना-दिल्ली पर सवार हुआ और उसी दिन पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद गांव चला गया।


तीन-चार दिन बाद बिगड़ने लगी तबीयत
गांव पहुंचने के पांच दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसमें कुछ लक्षण कोरोना के पाए गए। उसे कोरोना का संदिग्ध मानते हुए 31 मार्च को एनएमसीएच लाया गया। उनका सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव अाई।



विमान व ट्रेन दोनों से किया सफर
बिहार में अबतक जाे भी पॉजिटिव मिले हैं, उनमें यह पहला मरीज है, जिसने विमान अाैर ट्रेन दोनों से सफर किया। लंदन से वह 17 मार्च काे मुंबई एयरपाेर्ट पहुंचा। वहां दाे दिन रुका। 19 मार्च को वह लाेकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की एसी बाेगी में सवार हुअा अाैर 21 मार्च काे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचा। इसके बाद कार से हाेटल गया।
होटल को सील करती पुलिस